फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में साढ़े चार करोड़ के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र पंचायत के ड्वाकरा हाल में ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में साढ़े चार करोड़ की विकास योजनाओं के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें गांवों में जल निकासी, स्वच्छता, गलियों व सड़कों के निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि बांसडीह ब्लाक के विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से धन की कोई कमी नहीं आएगी। वह हमेशा विकास कार्यों में मदद करेंगी। ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी ने कहा कि गांवों में विकास के लिए सरकार की योजना के अनुसार कार्य करना है। मनरेगा के तहत नाली, पौधरोपण, तालाब, मिट्टी कार्य व अन्य विकास कार्यों के लिए गांवों का चयन आपसी सहमति से किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक के कर्मचारियों से कहा कि वे बीडीसी व ग्राम प्रधान से तालमेल करते हुए अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना व स्वच्छता मिशन में मिले शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराएं। बीडीओ ने बताया की महिला जॉब कार्डधारक का समूह बनाकर उसे ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत अनुदान दिया जा सकता है। इसके लिए सदस्यों से प्रस्ताव बनाकर देने के लिए कहा गया। बैठक में फ्री बोरिंग, विधवा, वृद्धा, विकलांग, पेंशन, सौर ऊर्जा, उज्ज्वला योजना, कुपोषण, राशन कार्ड, इंडिया मार्का हैंडपंप आदि योजना के बारे में विचार किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष विनोद गिरी, नीतिश पांडेय, रंजन, रंजय सिंह, दिलीप तिवारी, विनय सिंह, गोपाल सिंह, दयाशंकर राजभर, राजेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, अवध सिंह, दीपक श्रीवास्तव, प्यारेलाल मौर्य, अनिल यादव, इंद्रावती देवी, दिव्या द्विवेदी, सुनीता यादव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें