फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बूथ पर भाषण देने में दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंकदरपुर। पिछले सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से साइकिल जुलूस निकाल बस स्टेशन चौराहा पुलिस बूथ पर भाषण देने के मामले में जहां बुधवार को छह नामजद सहित 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, बूथ पर ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों को एसपी राजकरण नय्यर ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं की ओर से साइकिल जुलूस निकालने के बाद बस स्टेशन चौराहा स्थित पुलिस बूथ को मंच बना लिया गया था। इस पर चढ़कर भाषण देने के मामले में बुधवार को पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद और 150 अज्ञात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही पांच आरोपी शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई, शोएबुल इस्लाम, रवि यादव, हेसामूल खान, सोएब खान को गिरफ्तार कर लिया था। वही, मामले में पुलिस बूथ पर ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों शिवानंद और विक्रम सिंह को पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें