फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आंधी-पानी से कई इलाकों में गिरे पेड़, टूटे बिजली के खंभे और तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच शनिवार की शाम को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हवा के झोंके से कई जगह विद्युत पोल व तार टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं सड़कों पर पेड़ों के गिरने के यातायात भी बाधित हुआ। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खरीफ फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज शनिवार की शाम को अचानक बदल गया। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कहीं पेड़ तो कहीं विद्युत पोल व तार ध्वस्त हो गए। नरही क्षेत्र में आंधी-पानी के चलते रामपुर गांव में विद्युत तारों पर पेड़ गिर गया। इसके चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते, भरौली, सोहांव आदि क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। बांसडीह क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज आंधी व बारिश में दर्जनों छोटे-बड़े पेड़ों के साथ ही बिजली खंभे व तार गिरकर गए।
हालत यह रहा कि बांसडीह बलिया मार्ग, बांसडीह सहतवार मार्ग, बांसडीह मनियर मार्ग और बेरुआरबारी मैरीरार नारायनपुर मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक पेड़ गिरने के कारण इन मार्गों पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। क्षेत्रीय लोगों ने आनन-फानन में पेड़ों को काटकर हटाया, तब यातायात बहाल हुआ। वहीं, 15 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। मिश्रवलिया गांव में पेड़ के नीचे दबने से एक बकरी की मौत हो गई। वहीं, तेज हवा व बारिश के चलते झोपड़ियां का टिनशेड भी छतिग्रस्त सो गए।
विज्ञापन



हथिया नक्षत्र की पहली बारिश से मौसम सुहाना
इंदरपुर। शनिवार को हथिया नक्षत्र की पहली बारिश से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। किसानों को भी धान की फसलों के लिए बारिश का इंतजार था। लोग यह मानने लगे थे कि अब बारिश नही होगी लेकिन हथिया नक्षत्र ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दिया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इधर कई दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। बिजली की अघोषित कटौती भी जारी थी ऐसे में बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें