फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समाचार पत्र विक्रेता के परिजनों संग की मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के बैजनाथ छपरा गांव निवासी समाचार पत्र विक्रेता व उनके परिजनों के साथ दबंगों ने मारपीट की है। इसमें चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सोनबरसा अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दबंग समाचार पत्र विक्रेता शिवकुमार यादव के जमीन में जबरन निर्माण करने लगे तो परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर अशोक कुमार और पुलिसकर्मियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया। पुलिस मौके पर निर्माण करने से मनाकर वापस लौट गई।
पुलिस के लौटते ही निर्माण शुरू हो गया। शिवकुमार यादव ने निर्माण करने से मना किया तो दबंग उन्हें व उनके परिजनों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। घायलों में समाचार पत्र विक्रेता शिवकुमार यादव (65), विश्वनाथ यादव (55), कलावती देवी (45), गीता देवी (44), उर्मिला देवी (35) वर्ष,सावित्री 55 वर्ष शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें