फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के लिए खुला खजाना, अब पूर्वांचल विकास निधि से 47 सड़कों के निर्माण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन ने सड़कों के निर्माण के लिए खजाना खोल दिया है। अब पूर्वांचल विकास निधि से 47 सड़कों के निर्माण के लिए 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं, राज्य सड़क निधि से दो सड़कों की विशेष मरम्मत की मंजूरी मिली है। सड़कों की स्वीकृति मिलने के साथ ही पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर की कवायद पूरी की जा रह रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों की ओर से की ओर से गत वर्ष कई नई सड़कों के निर्माण और विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पूरा साल निकल गया, लेकिन इन सड़कों की स्वीकृति नहीं मिलने से इन पर काम शुरू नहीं हो पाया था। नतीजा लोगों को गड्ढायुक्त मार्गों पर हिचकोले खाने पड़ रहे थे। चुनावी वर्ष में शासन की ओर से लगातार विकास परियोजनाओं को स्वीकृति जा रही है। इसमें सड़कों पर विशेष जोर हैं। राज्य सड़क निधि के अलावा अब पूर्वांचल विकास निधि से भी एक साथ 47 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। हालांकि स्वीकृत के बाद अगले दिन से आचार संहिता की भी घोषणा हो चुकी है। इससे इन मार्गों का निर्माण पर संशय की स्थिति बन गई है। हालांकि पीडब्ल्यूडी की ओर से स्वीकृति की प्रत्याशा में अधिकतर परियोजनाओं का टेंडर पहले ही कर दिया गया है।
विज्ञापन

--नगपुरा-रसड़ा मुख्य मार्ग से टीकादेवरी होते हुए 3 किमी सड़क (265.84 लाख)
--नगपुरा मुख्य मार्ग से अनुसूचित बस्ती होते हुए वर्मा बस्ती तक 1.3 किमी लंबा मार्ग (141.65)
--कोपावा से जगदीशपुर तक दो किलोमीटर लंबा मार्ग (147.6 लाख)
--बैरिया सोनवारी नीरूपुर मार्ग से वरुणा तक डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग (85.58 लाख)
--अख्तियारपुर से बीबीपुर काली मां के मंदिर तक चार किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग (302.85 लाख)
--खेजुरी-मनियर रोड से मठिया नहर पुल से भागीपुर तक 3.30 किलोमीटर लंबा मार्ग (263.07 लाख)
--लखनापार ईशर पिथा पट्टी मार्ग से कूचहरा बस्ती बुजुर्ग मार्ग (102.59 लाख)
--रतासर एकईल मार्ग से बहादुरपुर से मेवली तक 6 किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग (429.36 लाख)
--आपाइल में शनिचरा बाबा स्थान से सतपुर होते हुए सोबईबांध तक 4 किलोमीटर लंबा मार्ग (269.94 लाख)
--बनकटा चौहान बस्ती से बिलोना संपर्क मार्ग (137.1 30 लाख:
--मलेरा सरयां पीडब्ल्यूडी रोड से प्राथमिक विद्यालय होते हुए 3.30 किलोमीटर मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें