बलिया। आगामी विधान सभा 2022 के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस ने शिवरामपुर गंगा घाट के किनारे दंगा नियंत्रण, बलवा नियंत्रण का मॉक ड्रिल अभ्यास किया तथा दंगाई से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए गए।
इस दौरान एसपी ने समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक व सभी क्यूआरटी टीम को दंगा निरोधक, बलवा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल से मॉक ड्रिल अभ्यास कराया। एसपी ने पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न टिप्स दिए। अभ्यास के दौरान भीड़ को तीतर-बीतर करने, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों को चलवाया। जिन-जिन दंगा निरोधक उपकरणों, शस्त्रों व क्यूआरटी गाड़ियों में कमी पायी गई उसको ठीक कराने का आदेश देते हुए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया को निर्देशित किया गया।