फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उत्सव आज, होंगे विभिन्न कलाओं के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा उत्सव का आयोजन सात अक्तूबर को नगर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। युवा उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

युवा उत्सव आपसी सामंजस्य, सौहार्द और सहयोग की भावना में वृद्धि करता है। युवा उत्सव का उद्देश्य कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है इससे युवाओं में अध्ययन के अतिरिक्त सांस्कृतिक एवं विविध कलाओं और साहित्य की क्षमताओं का विकास होता है। प्रदेश के प्रांतीय रक्षक दल विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग के महानिदेशक की ओर से जिले में युवा उत्सव कार्यक्रम / प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि सात अक्तूबर को युवा उत्सव कार्यक्रम कराने की तिथि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन नगर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के हॉल में होगा। इसके लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप कुमार यादव दुबहड़ को बतौर प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न विधाओं के युवा कलाकारों को प्रतिभाग करने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
युवा उत्सव में इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
बलिया। युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, क्लासिकल वोकल, सितार वादन, बांसुरी वादन, भरतनाट्यम नृत्य, कत्थक नृत्य, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, एक्सटेम्पोर व मार्शल आर्ट के साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय परंपरागत कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर युवा उत्सव का आयोजन सात अक्तूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रभारी अधिकारी की तैनाती कर दी गई है और सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। - रामानुज यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें