फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद स्तर पर आज मनेगा ‘आयुष्मान भारत दिवस’

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना बृहस्पतिवार को तीन साल पूरे करने जा रही है। इसके उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर 23 सितंबर को ‘आयुष्मान भारत दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार तिवारी ने दी। बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में बने सभागार में सम्मान समारोह 12 बजे आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत दिवस पर योजना के तीन साल के स़फर और आगामी रणनीतियों पर जनपद के संबंधित योजना के अधिकारी व अन्य स्टेक होल्डर्स परिचर्चा के माध्यम से मंथन करेंगे। योजना के प्रति जागरूकता लाने के उपायों पर चर्चा होगी और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर भी विचार होगा। इसके अलावा इस दिवस पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। लघु समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा। समारोह में आसपास के गांवों व वार्डों से लक्षित लाभार्थियों को आमंत्रित कर योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया जायेगा।
विशेष उपलब्धि वाले अस्पताल को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
बलिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत संबद्ध जिले के सरकारी व निजी क्षेत्र के उस अस्पताल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में चिह्नित ऐसे अस्पताल के प्रभारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा योजना के तहत टर्शियरी केयर अथवा किसी गंभीर बीमारी के उपचारित 4-5 लाभार्थियों को चिह्नित कर समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें