फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते 10 मिले, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात लोग मीटर के अतिरिक्त अलग से केबल लगाकर चोरी की बिजली से एसी चलाते मिले जबकि तीन लोग घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल का प्रयोग करते मिले। अधिकारियों ने सभी 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने नगर में जगह-जगह संचालित एसी की पड़ताल की और उनके कनेक्शनों की जांच की। सात लोग मीटर के अलावा अलग से केबल लगाकर एसी चला रहे थे जबकि तीन लोग घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल कार्य कर रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम में उपखंड अधिकारी ऋषिकेश, सहायक अभियंता मीटर कृष्णा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें