फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के घर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला स्थित पूर्व विधायक भगवान पाठक के घर में चोरों द्वारा तोड़ी ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कस्बा के उपाध्याय कालोनी मिल्की मोहल्ला में चोरों ने पूर्व विधायक भगवान पाठक के घर में लाखों रुपए के गहने व हजारों रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह जानकारी विधायक को तब हुई, जब वह लखनऊ से शनिवार को अपने घर पहुंचे, जहां मेन गेट व चार कमरों का ताला टूटा देख अवाक रह गए। जब अंदर गए तो सामान गायब मिले। इसके बाद पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू किया।
विज्ञापन

बता दे कि मनियर निवासी पूर्व विधायक भगवान पाठक वर्तमान में सिकंदरपुर कस्बा के उपाध्याय कालोनी मिल्की मोहल्ला में आवास बनाकर रहते है। 16 दिसंबर को पूर्व विधायक परिवार संग लखनऊ गए हुए थे। इसीबीच चोरों ने विधायक के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद नीचे के दो कमरे तथा छत के दो कमरों का ताला तोड़ आलमारी व सूटकेश में रखा लाखों का गहना तथा हजारों रुपए नगदी चुराकर फरार हो गए। जबकि असलहा वहीं छोड़ गए। जब भगवान पाठक लखनऊ से शनिवार को अपने घर पहुंचे तो मेनगेट का ताला व कमरों का ताला टूटा देख अवाक रह गए। अंदर गए तो देखा कि आलमारी व सूटकेश टूटा है और लाखों रुपए के गहने और हजारों रुपए नगदी गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें