फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक घर से कमरों का ताला तोड़कर 50 हजार की नगदी के साथ जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को शुक्रवार भोर में चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरया बगडौरा निवासी मुन्ना सिंह का नवनिर्मित मकान सलेमपुर डिहवां मार्ग पर है। बृहस्पतिवार की रात पीड़ित का पूरा परिवार गांव स्थित पुराने मकान पर हुए आयोजन में चला गया था। मकान के बरामदे में घर के बुजुर्ग सोए थे। रात में मकान के पीछे से चोर छत पर चढ़ कर आंगन में उतर आए। कमरों के ताले तोड़कर ब्रिफकेश व आलमारी को तोड़कर, सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार की नगदी को लेकर चले गए। भोर में जब महिलाएं लौटीं तो घर के अंदर का नजारा देख चिल्लाने लगीं। पीड़ित ने नगरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी की वारदात को लेकर लोग दहशत में है। गांव के लोगो का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होती है। थानाध्यक्ष संजय सरोज ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द खुलासा होगा।
दो दुकानों की कुंडी तोड़ी
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के बलिया-बैरिया मार्ग स्थित कटरे की दो दुकानों की कुंडी बृहस्पतिवार रात चोरों ने चटका दी।
गायघाट निवासी दिलीप कुमार साह और संतोष ठाकुर कटरे में अपनी दुकानों में ताला बंद करके बृहस्पतिवार की शाम घर चले गए। शुक्रवार के दिन जनसेवा केंद्र संचालक दिलीप जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान की कुंडी टूटी देखी। बगल स्थित सैलून की दुकान की भी कुंडी टूटी थी। कुछ देर बाद संतोष ठाकुर भी पहुंच गए। दोनों दुकानदारों ने बताया कि चोरों द्वारा कुंडी तोड़ी गई है, लेकिन सामान सुरक्षित है। संतोष चौरसिया की पूजा सामग्री की दुकान की भी कुंडी तोड़ने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें