पशुपति की पत्नी के मायके चले जाने की वजह से क्या-क्या चोरी गया है यह बताने में परिवार के सदस्य असमर्थ रहे। सुबह दोनों कमरों का दरवाजा खुला तथा कमरों में बिखरे सामानों को देख परिजनों ने शोर मचाया। सूचना पर सुरेमनपुर चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच की जा रही है।