फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

Fri, 10 Sep 2021 12:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को उसके चचेरे भाई और पड़ोस में रहने वाले उसके एक मित्र ने बृहस्पतिवार रात एक खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में चचेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर दुष्कर्म पीड़िता को परिजनों ने रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकरण में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर गांव में सनसनी है। एसपी ने भी मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन


सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को उसके चचेरे भाई और पड़ोस में रहने वाले उसके एक मित्र ने बृहस्पतिवार रात एक खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात ही उसे जिला अस्पताल लेकर चले गए। सुबह मामले की जानकारी सुखपुरा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहे हैं। एसपी राजकरण नैयर के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ः नर्सिंग होम में भर्ती महिला से कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती महिला के साथ कंपाउंडर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीया महिला बुखार के कारण बीते छह सितंबर को नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी।

पति का आरोप है कि बीती रात वह अपनी पत्नी को एलॉट कमरे में ही सो रहा था। देर रात नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर जब वह जागा तो कंपाउडर निकल कर बाहर भाग गया। पति के शोर मचाने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें