फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी की जांच को पहुंची टीम, ग्रामीणों के लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। परमार्थ गैस एजेंसी की जांच करने पहुंचे इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने गैस गोदाम की जांच करने के बाद घर-घर जाकर गैस उपभोक्ताओं से सुविधा-असुविधा, घटतौली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैरिया नगर पंचायत के अलावा भुवालछपरा और आसपास के कई गांवों के उपभोक्ताओं से जानकारी ली गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पूछा कि गैस सिलेंडर एजेंसी वाले घर पहुंचाते है तो क्या किराया आप से लिया जाता है। जितनी जगह जांच हुई उपभोक्ताओं ने कहा कि हम लोगों को किराया अलग से देना पड़ता है। पैसा भी वापस नहीं होता है। हम जब एजेंसी से गैस सिलेंडर उठाते है तब उसका किराया अलग से नहीं देना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मनटन सहित कई लोगों ने शिकायत की थी। गैस एजेंसी पर कई आरोप लगाए थे। इस बाबत जांच अधिकारी प्रवीण कुमार व अखिलेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर हम लोग जांच को आए हैं। रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें