फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोन और 16 सेक्टर में बांट की जाएगी ददरी मेले की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ददरी मेले में सुरक्षा इंतजाम को लेकर कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। मेले को सात जोन, 16 सेक्टर में बांट कर निगरानी की जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन 700 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वाराणसी से पुलिस घुड़सवार भी मंगाए जाएंगे। निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्नान को देखते हुए एनडीआरएफ टीम के साथ ही गोताखोरों का भी पुख्ता प्रबंध रखा जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए मेले में एक थाना, चार चौकी, एक फायर स्टेशन और कंट्रोल रूम बनाया गया है। कुल छह अस्थायी चौकी और 16 पुलिस पिकेट बनाई जाएगी। पशु और मीना बाजार के लिए एक मेला प्रभारी, 75 एसआई, 84 हेड कांस्टेबल, 453 आरक्षी, 15 टीपी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा को स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए छह पुलिस उपाधीक्षक, 22 थाना प्रभारी, 86 एसआई, 121 हेड कांस्टेबल, 507 कांस्टेबल और 100 महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वाराणसी से घुड़सवार पुलिसकर्मियों के मंगाने के लिए पत्र लिखा गया है। मंडल के अन्य जनपदों से भी पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि पशुतस्करी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें