फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से उतारा गया 14 बोरी सरकारी राशन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार की रात कालाबाजारी कर बेचने के लिए पिकअप से ले जाए जा रहे 14 बोरी सरकारी खाद्यान (चावल) को पकड़ लिया। पकड़े गए राशन की सूचना एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय को दी गई। बरामद खाद्यान्न की सप्लाई इंस्पेक्टर ने अपनी सुपुर्दगी में ले ली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा मंगलवार की रात गश्त पर थे। सूचना मिली की पिकअप पर सरकारी खद्यान लादकर कहीं बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने पिकअप को सुखपुरा चौराहे से पकड़ लिया। उस पर 14 बोरी सरकारी चावल लदा था। थानाध्यक्ष ने पिकअप सहित ड्राइवर राजेश कुमार वर्मा निवासी अपायल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में खाद्यान सरकारी पाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय को इसकी सूचना दी। एसडीएम बांसडीह ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार पांडेय, सप्लाई इंस्पेक्टर गुफरान खान, मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुखपुरा प्रदीप कुमार को मौके पर भेज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। देर रात तक करवाई के बाद खाद्यान को सप्लाई इंस्पेक्टर ने अपने सुपुर्दगी में ले लिया। गाड़ी व ड्राइवर पुलिस की हिरासत में हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी बलिया को दे दी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें