फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास की दूसरी किस्त 26.20 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी विभाग अधूरे कार्यों को पूरा कराने में जुटा है। जिले में इस साल 8556 पीएम आवास का आवंटन किया गया है। अधिकारी इस महीने 500 आवास पूरा कराने की तैयारी में है जिससे लाभार्थियों को आवास की चाबी दी जा सके। विभाग ने 3744 लाभार्थियों को बतौर दूसरी किस्त 26 करोड़ 20 लाख 8 हजार उनके खाते में भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में 2021-22 में कुल 8599 पीएम आवास निर्माण का लक्ष्य है और इसके सापेक्ष 8556 लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। पिछले महीनों में लगातार बारिश के कारण आवास निर्माण का कार्य भी प्रभावित हुआ लिहाजा अब विभाग ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से अब तक कुल 268 लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है और 158 आवास बन चुके हैं। विभाग ने अक्तूबर में 500 आवास पूरा कराने के लिए ताकत लगा दी है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि कुल 8290 लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई जिसमें 3744 लाभार्थियों ने निर्धारित निर्माण को पूरा कर लिया। इन लाभार्थियों को दूसरी किस्त कुल 26 करोड़ 20 लाख 8 हजार जारी कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आए और अधिक से अधिक आवास पूरा हों। हालांकि हर साल की अपेक्षा इस बार काफी विलंब से जून महीने में लक्ष्य मिलने के कारण चयन प्रक्रिया में भी विलंब हुआ।
छह साल में 47285 पीएम आवास आवंटित
बलिया। जिले में छह सालों में कुल 47285 पीएम आवास का आवंटन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वर्ष 16-17 में कुल 9810 व वर्ष 17-18 में 4631 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया गया। इसके अलावा वर्ष 2018-19 में कुल 7136 आवास आवंटन किया गया। यह आवास अनुसूचित जाति, जनजाति व सामान्य वर्ग को दिया गया। वर्ष 2019-20 में केवल 5860 आवास सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को आवंटित किया गया। वर्ष 2020-21 में आवास प्लस योजना के तहत शासन की ओर से 11249 आवास का आवंटन किया गया। वर्ष 2021-22 में कुल 8599 आवास का लक्ष्य जिले को मिला है।
विज्ञापन

इस साल कुछ विलंब से लक्ष्य मिलने के कारण आवंटन में भी विलंब हुआ। जो आवास आवंटित हैं अधिकांश का निर्माण शुरू हो चुका है। इस महीने 500 से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए सभी ब्लॉकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

- डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें