फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन बनाने गए मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि युवक का शव सीएचसी रेवती पर लाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर रेवती के वार्ड नंबर 14 निवासी विनय कुमार सिंह विक्की (25) पुत्र सहदेव एक पूजा समिति द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज के कार्यक्रम में भोजन पकाने के लिए शनिवार की रात गया था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव रेवती सीएचसी पर लाया गया है। अस्पताल के कर्मचारियों की माने तो किसी प्राइवेट एम्बुलेंस से युवक को सीएचसी रेवती रविवार की भोर में करीब 5.30 पर लाया गया। युवक के सिर तथा पैर में चोटें थीं। ड्यूटी पर तैनात कर्मी जब सुई दवा लाने के लिए अंदर गया तो और लौटा तो देखा गया कि मृतक को लाने वाले तथा एम्बुलेंस गाड़ी अस्पताल से जा चुके हैं। घायल को कहां से उठाकर सीएचसी लाया गया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। अस्पताल कर्मी द्वारा सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने आशंका व्यक्त किया है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। इस बाबत रेवती थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें