फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे को दो करोड़ से ज्यादा का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अग्निपथ योजना से आगबबूला युवकों ने रेलवे स्टेशन पर की गई आगजनी और त़ोड़फोड़ में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पहली नजर में लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान है। नुकसान की वसूली की भी योजना बनाई जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इसमें समय लग सकता है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में युवकों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दुकानों, बेंच, कुसियां, पंखे, डिस्प्ले बोर्ड आदि तोड़ दिए थे। प्लेटफार्म पर खड़ी डीएमयू में तोड़फोड़ की और बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की एसी बोगियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। आउटर लाइन पर खड़ी जनरल बोगियों में आग लगा दी। इससे रेलवे को काफी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त करना पड़ा था। इस नुकसान को दो भागों में बांटा गया है। स्टेशन परिसर के भीतर हुए नुकसान का आंकलन लगभग एक लाख किया गया है। इसका जीआरपी में दर्ज मुकदमे में जिक्र किया गया है। ट्रेन की बोगी में आग लगाने आदि से भी काफी नुकसान हुआ है, जिसे तकरीबन दो करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें निरस्त हैं। फिलहाल ज्यादा जोर व्यवस्था को बहाल करने पर है। तोड़फोड़ और आगजनी से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसमें समय लग सकता है। नुकसान की भरपाई के लिए कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें