फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के बेदुआ मोहल्ले में एक युवक ने अज्ञात कारणों से कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बिचला घाट चौकी के बेदुआ निवासी बनारसी गुप्ता का 35 वर्षीय बेटा राजकुमार घर की दूसरी मंजिल पर गया। पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या को लेकर परिजन अंजान है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर राजा व उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद राजा छत पर सोने चला गया। परिजनों ने जाना कि छत पर आराम कर रहा है, काफी समय बीतने के बाद जगाने पहुंचे तो फंदे पर लटका देख चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

राजा की मौत से पत्नी व तीन बच्चों के भरण पोषण को लेकर हर कोई चिंतित रहा। राजा डीजे का कारोबार करता है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें