फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले को कराया अतिक्रमण मुक्त, मिली राहत

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के जजौली गांव में बंद पड़े नाले को खोलवाते सीओ सिकंदरपुर। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नवानगर। पिछले कई वर्षों से नाले पर अवैध अतिक्रमण की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी। शनिवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीएम प्रशांत नायक, सीओ सिकंदरपुर अशोक कुमार मिश्र की मौजूदगी में नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जजौली गांव स्थित सरकारी नाले पर करीब दो वर्षों से दबंग लोंगों ने अवैध कब्जा जमा रखा था। इससे पानी का बहाव रुक गया था। इसकी वजह से जजौली, खटंगी, भरथांव, चांडी, कोदई, ईसार पिट्ठापट्टी, सिकिया, हुसेनपुर समेत एक दर्जन गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो जा रही थी। वर्तमान में आसपास के किसानों की फसल बरसाती पानी में डूबी हुई है। बरसात का पानी इसी नाले से होकर सरयू नदी में जाकर गिरता है। ग्रामीणों ने इसके लिए कई बार सक्षम अधिकारियों से गुहार लगाई थी। आदेश के बाद भी दबंग अपना कब्जा नहीं हटा रहे थे। शनिवार को पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी मंगाकर नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए साफ सफाई भी करा दी। इस मौके पर एसएचओ राजेश सिंह पुलिसूल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें