बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शनिवार को एक सेना से रिटायर्ड जवान का शव फंदे से झूलते देख सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि विजय चौरसिया उर्फ बिजली 55 शनिवार को घर में अकेले था। आसपास के लोग घर में घुसे तो वह फंदे में झूलता मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि बिजली और उसकी पत्नी घर पर अकेले रहते है। जबकि उनके पुत्र बाहर रहते है। बताया गया कि एक दिन पहले पत्नी मायके गई थी। जिस कारण मृतक शनिवार को घर में अकेले था। मौके पर पंहुची पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।