फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने भेजा जला ट्रांसफार्मर, उपकेंद्र को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बे के कन्या पाठशाला के समीप विश्व बैंक की ओर से स्थापित 250 केवीए के का ट्रांसफार्मक एक सितंबर को जल जाने पर विभाग की ओर से सितंबर को जला ट्रांसफार्मर भेज दिया गया। ट्रांसफॉर्मर आने के बाद उसे विभाग के कर्मचारियों स्थापित कर रातभर चार्ज भी किया। शनिवार की सुबह उससे आपूर्ति दी गई तो ट्रांसफार्मर जला निकला। कर्मचारियों के ये बताने पर कि ट्रांसफार्मर जला हुआ उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और पावर स्टेशन का घेराव किया। किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता से फोन पर बात की। अधिशासी अभियंता ने तत्काल ट्रांसफार्मर भेजने का वादा किया।
विज्ञापन

उपक्ताओं ने बताया कि अब यहां रिपेयर किया गया ट्रांसफार्मर भेजने से काम नहीं चलेगा। यहां नया ट्रांसफार्मर ही चाहिए। इस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि तत्काल रिपेयर किया ट्रांसफार्मर जा रहा है। एक हफ्ते के अंदर यहां नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा। ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव की 1200 आबादी को विद्युत आपूर्ति से महरूम रहना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर जलने का मूल कारण ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड एवं कटिया कनेक्शन धारक भी है। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर यहां नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप करने के साथ चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें