फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने जुलूस निकाल बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र रसोइया कर्मचारी संघ के सदस्यों ने आठ माह से बकाए मानदेय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर से बुधवार को जुलूस निकाला बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व रसोइयों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान रसोइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर टीडी कालेज, चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड़, मालगोदाम रोड होते बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान रसोइयों ने बेसिक शिक्षाधिकारी को कार्यालय में बुलाने की मांग को लेकर धरना देरशाम तक जारी रखा। इसके बाद देरशाम पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने दीपावली से पूर्व सभी रसोइयों को मानदेय देने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई है। लेकिन रसोइयों का मानदेय 15 सौ रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है और वो भी सिर्फ दस माह तक दिया जाता है। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि रसोइयों को न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये दिया जाए। साथ ही रसोइयों का आठ माह का बकाया मानदेय दीपावली और छठ पूजा के पूर्व भुगतान किया जाए। संरक्षक चंद्रमा प्रसाद ने कहा कि रसोइयों को मीनिमम वेजेज के तहत तहत मानदेय मिलना चाहिए तथा पूरे वर्ष तक सरकार मानदेय दे। धरना सभा को राजेश रावत, प्रताप नारायण उपाध्याय, मंजू, बिंदू यादव, रमावती, मर्तीउरहमान, संजय तिवारी, संत सिंह, रामप्रकाश, गुड़िया, संध्या, कंचन शर्मा, मीना, मंजू देवी, मुन्नी, रीता आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें