फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर उचक्कों ने 22 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बहेरी सेंट्रल बैंक से शुक्रवार को एक महिला से उच्चके झांसा दे पैसा ले फरार हो गए। ज्ञानती देवी 50 पत्नी संपत निवासी नेहता अपना पैसा निकालने बहेरी सेंट्रल बैंक पर आई थी। पैसा निकालने के बाद उचक्कों ने उन्हें झांसे में ले लिया। ज्ञानती देवी जैसे ही बैंक से गांव की तरफ चलीं, वैसे ही उचक्के बिछीभोज गांव के समीप सुनसान रास्ता देख अपनी बातों में फंसा 22000 रुपये लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी जैसे ही मासुमपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश राणा सिंह को हुई वे तत्काल अपने हमराहियों के साथ बैंक परिसर पहुंच छानबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। चौकी इंचार्ज ने जब बैंक का सीसी टीवी देखने की बात की तो पता चला कि वह खराब है। इस बाबत बैंक के मैनेजर ने बताया कि विगत चार दिन पहले शार्ट सर्किट होने से सीसी टीवी जल गया है। चौकी इंचार्ज ने बैंक कर्मियों को सहित उपस्थित गार्ड को पूरी तरह मुस्तैद रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें