फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले डेंगू का चार मरीज, नहीं हो पा रही रोकथाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को भी जनपद में डेंगू के चार मरीजों की पुष्टि हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। वहीं, सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विभाग की ओर से एंटी लार्वा के छिड़काव आदि का दावा किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बुखार और डेंगू के कहर को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। लगातार दूसरे दिन जनपद में डेंगू के चार और मरीज मिले हैं। नये मरीजों में बांसडीह में 13 वर्षी बालक, गड़वार के बिसुकिया में 15 वर्षीय किशोर, शहर के भृगु आश्रम और बालेश्वर मंदिर के पास दो मरीजों में डेंगू की पुष्टी हुई है। बृहस्पतिवार को भी जनपद में मारीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील यादव ने बताया कि विभाग की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें