रसड़ा। नगर के प्राइवेट बस स्टॉप स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में उचक्का गिरी की नीयत से गए युवक ने सोने की टप्स को निगल लिया। इसके बाद भागते युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसे कई बार शौच कराई लेकिन उक्त सोने की टप्स का पता नहीं चल सका।
कस्बा के प्राइवेट बस स्टॉप स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स की दुकान पर सोमवार की अपराहन एक युवक एक महिला के साथ पहुंचा। जहां उसने सोने की टच टप्स दिखाने की बात की दुकानदार ने सोने की टप्स उसके हाथ में दिया। उसके बाद उक्त युवक ने उसने किसी से टेलीफोन कर बातचीत करते हुए दुकान से बाहर निकल गया। इसी दौरान दुकानदार अशोक सोनी मामले को भाप उसके पीछे लग गया। इसी दौरान वह सेंट्रल बैंक के पास एक बाइक पर बैठकर भागने की फिराक में था। इसी बीच उसने पहुंचकर उसे गिरफ्त में ले लिया काफी मरम्मत के बाद भी उसने सोनी की तप्स को वापस नहीं किया। बाद में पता चला कि उसने उसे निगल लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को अपने कब्जे में लेकर कई बार शौच करायी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सका। फिलहाल उक्त युवक पुलिस के कब्जे में है। मामले को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। युवक को हिरासत में लेकर मामले छानबीन में जुट गई।