फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर से हंसते हुए स्कूल जाने के लिए निकला था छात्र, सड़क हादसे में हुई मौत; ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 06 May 2024 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले के सदर कोतवाली के सहरसपाली के पास स्कूल जा रहे छात्र की डंपर के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सदर कोतवाली के सहरसपाली के पास एनएच-31 पर डंपर की चपेट में आने से स्कूल जा रहे छात्र की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नो इंट्री में वाहनों के संचालन का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई स्कूल बसें फंसने से बच्चे परेशान हुए।

विज्ञापन


यह है मामला 
सदर कोतवाली के सहरसपाली निवासी नंदलाल प्रजापति का 13 वर्षीय पुत्र अवनीश प्रजापति गांव के पास निजी स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता था। रोज की तरह सोमवार की सुबह स्कूल जा रहा था। चट्टी के पास सड़क के किनारे बालू रखा हुआ था। बालू सड़क तक फैले होने के कारण अवनीश सड़क से थोड़ा और बढ़कर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बेकाबू डंपर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन सड़क पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क व रिंग बांध जाम कर दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाया और डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें