फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए डीएम से मिले प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के नेत़ृत्व में जिलाधिकारी से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी से हुई वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले में गोंड, खरवार और जनजातियों को प्रमाण पत्र जारी होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि तथ्यों की उपलब्धता और पूर्व में जिलाधिकारी के निर्देश देने के बाद भी तहसीलदार तथा लेखपालों द्वारा आनाकानी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि प्रदेश में आजादी के बाद पहली बार मूसहर, वनटांगिया और थारू जैसी जातियों को मतदाता बनाने का ऐतिहासिक कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने की। जिलाध्यक्ष मुन्जी गोंड ने कहा कि जिले में अगर गोंड, खरवार का जाति प्रमाणपत्र तत्काल जारी नहीं किया गया तो इसका परिणाम गंभीर होगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री तारकेश्वर गोंड, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पीयूष चौबे, सुरेंद्र सिंह, दिलीप गोंड, ददन गोंड, संजय खरवार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामजी गोंड, पिंटू गोंड, ब्रजेश, गिरीश, सुनील, अंजनी, अरुण, लाल गोंड, अखिलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें