फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लाकों में कराई जाएगी भाषण प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक एवं जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता इसी माह कराई जाएगी। देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर होने वाली भाषण प्रतियोगिता की थीम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सब का प्रयास होगा। प्रतियोगिता का आयोजन पहले सभी 17 ब्लॉक में किया जाएगा।
विज्ञापन

वहां से जो प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें जिला स्तर प्रतिभाग करने के लिए बुलाया जाएगा। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा और लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक नवीन ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमश: पांच हजार, दो हजार, एक हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी तथा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रथम आने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग के लिए बुलाया जाएगा। वेबसाइट nyks.nic.in पर पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें