फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गृहमंत्री के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सदर एसडीएम आत्रेय मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय परिसर से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। धरना दिया। धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई । इससे देश व प्रदेश में अनुसूचित जातियों, पिछड़ों एवं वंचित समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। इस मौके पर मिठाई लाल भारती, जय प्रकाश आंचल, राम जी गुप्ता, संजय उपाध्याय, सुशील कुमार पाण्डेय कान्ह जी, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बीरबल राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें