फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के बयान के बाद एसपी ने बैठाई जांच, नप सकते है कई पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरही थानाक्षेत्र के भरौली पिकेट से कुछ दूरी पर भांग की गुमटी में अवैध रूप से गांजा बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। गिरफ्तार दुकानदार का चालान कर दिया गया और एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी। इससे कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

दुकानदार लालजी साहू निवासी नवानगर बक्सर बिहार को 30 पुड़िया गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उधर, दुकानदार को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने जांच करने के लिए सीओ सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इसको लेकर पुलिस महकमा और अवैध रूप से तस्करी करने वालों में हड़कंच मचा हुुआ है। दुकानदार लालजी साहू ने वायरल वीडियो में स्वीकार किया है कि नरही थाने के कारखास आरक्षी 10 हजार महीना लेकर गांजा बेचवाते हैं। इसे पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। इस प्रकरण में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें