फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तड़पता रहा घायल, लोग लूटते रहे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अवैध शराब लेकर रविवार को सुबह सप्लाई देने जा रहे युवक की बाइक और कार में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। बोरी में भरी शराब गिरकर सड़क पर फैल गई। घायल सड़क पर गिरकर कराहता रहा और लोग सड़क पर फैली शराब के पाउच लूटते रहे। डायल-112 की पुलिस ने युवक को पीएचसी मनियर पहुंचाया। इलाज के बाद युवक को छोड़ दिया गया। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। कार मालिक ने थाने में तहरीर देकर बाइक सवार युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मनियर-सिकंदरपुर मार्ग के पश्चिम पठखौली गांव के सामने बाइक और कार के बीच रविवार की सुबह करीब आठ बजे जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार राजेश यादव (25) पुत्र ईश्वर दयाल यादव निवासी मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक दो बोरी में अवैध शराब के पाउच लादकर सप्लाई देने जा रहे था। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद शराब के पाउच गिरकर सड़क पर फैल गए। कुछ पाउच ग्रामीणों ने लूट लिए। पुलिस ने घायल को मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के बाद युवक को छोड़ दिया गया। उधर कार मालिक खेजुरी थानाक्षेत्र के कासमापुर निवासी सुनील कुमार तिवारी ने मनियर थाने में तहरीर देकर अवैध शराब लादकर कर बाइक से जा रहे युवक पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनियर राजीव सिंह ने बताया कि अवैध बाइक कब्जे में है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें