फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई चरखी पर झूला तो किसी को भा रही गुड़ही जलेबी

विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में उमड़े मेलार्थी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। करीब महीनेभर चलने वाला ऐतिहासिक ददरी मेला मंगलवार को शबाब पर रहा। अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये का कारोबार करने वाला मीना बाजार लोगों की आवक से ना सिर्फ गुलजार रहा बल्कि एक सप्ताह पूर्व मायूस रहने वाले दुकानदारों के चेहरे पर व्यवसायिक चमक भी नजर आई।
विज्ञापन

मेला में महिलाओं का रुझान घरेलू व श्रृंगार के सामानों की खरीद पर रहा तो बच्चें खिलौने व झूलों की ओर दौड़ रहे हैं। हल्की ठंड बढ़ने के बावजूद परिवार संग पहुंचे लोगों ने मेला का भरपूर आनंद उठाया। एक दुकान से दूसरे दुकान पर लोग मोल भाव करते नजर आए। लोगों ने गुड़ही जलेबी, छोला आदि का स्वाद लिया। बिक्री अच्छी होने के कारण दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। ददरी मेले में आई उड़नतस्तरी चर्खी हर किसी को भा रही है। इस चर्खी पर बच्चे ज्यादा बैठ रहे हैं। वहीं युवा वर्ग भी इस पर बैठकर हो हल्ला करते रहे। मेले में महिलाओं को सबसे अधिक कप-प्लेट भा रहे हैं। वे दुकानों पर मोलभाव करतीं नजर आईं। कप प्लेट की आधा दर्जन से अधिक दुकानें लगी हैं। ददरी मेला में इस बार पानीपत का सुपर साफ्ट कंबल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ठंडी बढ़ने के साथ ही महिला व पुरुष पानीपत के अलग-अलग किस्म की खरीदारी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग किलो के भाव मे बिकने वाले साफ्ट कंबल की खरीदारी में लगे रहे।

ददरी मेला के मीना बाजार घरेलू सामानों की खरीदारी करते लोग।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें