फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष समेत छह पर नामजद व अज्ञात 150 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित छह नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध सिकंदरपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर पांच लोगों को बुधवार को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को साइकिल रैली निकाली गई थी। इस दौरान स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचे सपाइयों ने पुलिस बूथ को ही मंच बना दिया। करीब 25 मिनट तक चले भाषणबाजी को मौके पर मौजूद पुलिस देखती रही और सपा कार्यकर्ता पुलिस बूथ से पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटने का आदेश दिया। पुलिस के कड़े रुख के बाद सपा कार्यकर्ता वहां से चलते बने। लेकिन जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में गया तो आनन-फानन में मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया गया। गिरफ्तार होने वालों में शेख अहमद अली संजय भाई, शोएबुल इस्लाम, रवि यादव, हेसामूल खान, सोएब खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें