हनुमानगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गांव स्थित महेश्वरनाथ शिव मंदिर पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। लखनऊ और बनारस से आए कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रत्येक साल की भांति इस साल भी समाजसेवी रजनीश गुप्ता ने महेश्वरनाथ मंदिर पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें हनुमानगंज समेत धरहरा, भरतपुरा, जीराबस्ती आदि के 50 बच्चों ने भाग लिया। राधा-कृष्ण रूप धरकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हनुमानगंज की चार वर्षीय राधिका, तीन वर्षीय सुनीता, पांच वर्षीय रंजन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। लखनऊ और बनारस के आए राधिका ग्रुप के कलाकारों ने भगवान के विभिन्न रूपों के बारे में भजन कीर्तन कर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर गोपालजी गुप्ता, अमीरचंद गुप्ता, मोहनीश गुप्ता, पंकज सिंह, मनीष गुप्ता, सूरज चौहान, डॉ. सत्येंद्र यादव उपस्थित थे। संचालन अंकित सिंह ने किया।