बलिया। रविवार की रात थाना फेफना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दिनेश कुमार सिंह निवासी हैबतपुर थाना कोतवाली को मिढ्ढा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्त के पास से एक जरिकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया। अभियुक्त थाना कोतवाली में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।