सांसद खेल स्पर्धा का ब्लॉक स्तरीय आयोजन शुक्रवार से ही शुरू कर दिया गया। पहले इसके आयोजन की तिथि 27 और 28 नवंबर रखी गई थी, लेकिन 28 को टीईटी परीक्षा के कारण आयोजन सुविधा के अनुसार किया जा रहा है। नगर और दुबर में शुक्रवार को प्रतियोगिताएं र्हुइं। क्रिकेट, वॉलीबाल, कुश्ती के साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। 10 से 12 दिसंबर तक जनपद स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय बाराईच पर सांसद खेल स्पर्धा हुई। शुभारंभ बीईओ निर्भय नारायण सिंह ने किया। बराईच, लखुबरा, बाराडीह लवाईपट्टी महाराजपुर, अवराईकला के विद्यालयों एवं ग्रामीण खिलाड़ियों ने भाग लिया। जूनियर और सीनियर टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। छह ओवर के गेम में सीनियर टीम ने जूनियर टीम को परास्त कर दिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बराईच जूनियर टीम और बाराडीह की सीनियर टीम अपने ग्रुप में प्रथम रही। कुश्ती में आदित्य महाराजपुर ने अमित महाराजपुर को हराया। आलोक अवराई कला और संजय बाराडीह तथा आकाश महाराजपुर और बादल बराईच के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। खोखो में प्राथमिक विद्यालय बराईच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बराईच ने प्रथम और कंपोजिट विद्यालय अवराईकलां ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय अवराईकलां प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय बराईच द्वितीय स्थान पर रहा। 100 मीटर बालिका दौड़ में पूजा प्रावि बराईच प्रथम, अनुष्का कंपोजिट विद्यालय अवराई कला द्वितीय तथा प्रावि बराईच की लबली राजभर तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मो. इबारान कंपोजिट अवराई कलां प्रथम तथा प्रावि बराईच के मनीष चौहान और राजू क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय रहे। 200 सौ मीटर बालक वर्ग के दौड़ में अवराई कला के सूरज पासवान, प्रथम, अमित चौहान द्वितीय और रितेश शर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कंपोजिट अवराईकलां की नीतू कुमारी प्रथम, सुप्रिया दूसरे और प्रावि बराईच की ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं।
मिल्की की टीम रह विजेता
दुबहर। ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा बीआरसी दुबहर में शुक्रवार को हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेंद्र बहादुर सिंह ने शुरुआत की। वॉलीबाल में मिल्की की टीम विजेता रही, उपविजेता ओझा कछुआ की टीम रही। कबड्डी बालिका वर्ग में राष्ट्रीय बालिका विद्यालय दुबहर व बालक वर्ग में अमृतपाली की टीम प्रथम रही। 100 मीटर दौड़ में सेराज नीरूपुर, 400 मीटर दौड़ बालिका में खुशी सहोदरा, बालक में मनवर डुमरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद का होना नितांत आवश्यक है। प्रधान प्रभात कुमार पांडेय, भरसर प्रधान प्रतिनिधि धुरान सिंह, डा. राजेश पांडेय, अजीत कुमार पांडेय, समरजीत बहादुर सिंह, असीमानंद सिंह, राजेश पांडेय, विजेता सिंह, शशिभूषण शुक्ल, सुभाष पांडेय आदि रहे। संचालन लालजी शर्मा ने किया।