फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया-शाहगंज और वाराणसी पैसेंजर पांच से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में काफी दिनों से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की हो रही मांग का संज्ञान लेते हुए रेलवे ने बलिया-आजमगढ़-शाहगंज पैसेंजर और बलिया-वाराणसी मेमो ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। पांच सितंबर से संचालित होने वाली उक्त ट्रेनों का संचालन अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में किया जाएगा। अर्थात उक्त ट्रेनों के लिए टिकट तो किसी समय लिया जा सकेगा, लेकिन टिक का मूल्य एक्सप्रेस-ट्रेन जैसा चुकाना होगा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया-शाहगंज अनारक्षित एक्सप्रेस बलिया रेलवे स्टेशन से सुबह 5:25 पर से छूटकर फेफना, रसड़ा, मऊ के रास्ते सुबह 8:30 पर आजमगढ़ पहुंचेगी। यहां से सरायमीर होते हुए सुबह 10:25 पर शाहगंज पहुंचेगी। बलिया-शाहगंज ट्रेन का संचालन फिर से शुरू होने से यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी लेकिन इस ट्रेन पर यात्रा करने के लिए उनको एक्सप्रेस अनारक्षित ट्रेन का टिकट कटाना पड़ेगा। वहीं, वापसी में यही ट्रेन शाहगंज से शाम 3:20 पर छूटकर शाम 4:50 पर आजमगढ़ और रात 8.15 पर बलिया पहुंचेगी। वहीं, बलिया से सुबह 5:55 पर वाराणसी के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का भी दोबारा संचालन पांच सितंबर से ही शुरू करने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन भी अनारक्षित मेमो एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएगी। ट्रेन सुबह 5:55 पर बलिया से रवाना होकर सुबह 9:25 पर वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी सिटी से शाम 6:05 पर चल के रात 9:40 पर बलिया स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें