फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव तैयार, धन मिले तो बने बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले दिनों दिशा की बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शहर में जलजमाव, नाला निर्माण की धीमी गति, सड़कों की खस्ता हालत, कूड़ा उठान की दयनीय स्थिति को देखते हुए ईओ को फटकार लगाई थी। इससे सबक लेते हुए सांसद के निर्देश पर नगर पालिका बलिया की ओर से विकास के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सांसद ने उक्त कार्ययोजना के लिए शासन से धन आवंटित कराने का आश्वासन दिया है। प्रस्तावों के स्वीकृत होने और धन आवंटन के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिशा की बैठक में फटकार लगने के बाद ईओ बलिया दिनेश विश्वकर्मा ने बताया था कि राज्य वित्त की धनराशि से कर्मचारियों का वेतन आदि भी पूरा नहीं हो पा रहा है। इस पर सांसद की ओर से प्रस्ताव तैयार करने और धन का आवंटन कराने का आश्वासन दिया गया था। पालिका की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में सड़कों के नवीनीकरण के लिए छह करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें चौक से निकलने वाले आठ मार्गों के नवीनीकरण का प्रस्ताव है। वार्ड तीन में सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। नगर पालिका के वार्ड सात, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 19 में करोड़ों की लागत से नाली, नाला और इटरलाकिंग का निर्माण होगा। इन नालों के निर्माण से आवास विकास, प्रोफेसर कालोनीस जापलिनगंज, बेदुआ, अमृतपाली, सतनी सराय आदि में जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इन मार्गों का होगा नवीनी करण
-काली मंदिर तिराहा से दुर्गा मंदिर
--पोस्ट आफिस जापलिनगंज से आगे तक
--बालेश्वर घाट से चमन सिंह बाग, मवेशी अस्पताल तक
--चौक सुरपट्टी मालगोदामसे हनुमानगढ़ी मंदिर तक
--चौक से पानी टंकी रोड हास्पिटल होते हुए मवेशी अस्पताल तक
--चौक स्टेशन रोड होते हुए ओक्डेनगंज मस्जिद से चित्तू पांडेय चौराहे तक
--चौक से गुदरी बाजार होते हुए मवेशी अस्पताल तक
--चौक से लोहापट्टी होते हुए दुर्गा मंदिर तक
-वार्ड तीन में मस्जिद से काजीपुरा क्रासिंग तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें