देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली के शेखर आडिटोरियम हॉल में मंगलवार को सीबीएसई के निर्देशानुसार कक्षा 9 एवं कक्षा 10 का छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसके मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए इस जमाने के आधुनिकीकरण उपकरण मॉडल को बारीकी से देखा।
जैसे इको फ्रेंडली एसी मशीन, एटीएम मशीन, मैक्कुलम क्लीनर, ओलिक एसीड, मॉडल स्टीमर मशीन, मिसाइल की कलाकृति पेश की। सबसे खास बात स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का मॉडल, भारत की संस्कृति भारत का आधुनिक नक्शा भी दिखाया गया। विद्यालय के सबसे बड़ी मिसाइल को हवा में उड़ा कर दिखाना और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम मशीन की कैसे मतदान किया जाएगा, आदि छात्राओं ने बारीकी से अपने माडलों में दिखाया।
प्रदर्शन करने वालों में दिव्या, मोनिका, रिया, अमन, दीपक, ऋषिकेश, बलदाऊ, आदित्य, कशिश, आर्या, अनुष्का आदि छात्र-छात्रा मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन देखकर कहा कि अगर ऐसे छात्र कुछ करने के लिए अपना हिम्मत रखते हैं तो विद्यालय के तरफ से हर संभव मदद देने के लिए मैं तैयार हूं।
किसी छात्र अपने को कमजोर महसूस न करें, मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं । इस मौके पर इंदू त्रिपाठी, नजमुल अंसारी, कमलेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, बीके सिंह, अमित पांडेय, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।