फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से भृगु नगरी हुई शिवमय

Fri, 24 Feb 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
शिव मंदिर
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भोर से ही उमड़ पड़ी। इस दौरान भोले नाथ के भक्त कतारद्ध होकर भांग, धतूरा, वेलपत्र, दूध, गंगाजल, पुष्प आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


वहीं नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन शाम तक मंदिर से लेकर तहसीली स्कूल तक लगी रही। शाम स्रद्मह्य करीब चार बजे भोले नाथ की बारात शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा नगर शिवमय हो गया था।


नगर स्थित बाबा बालेश्वर नाथ, गोला रोड स्थित कैलाश धाम, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर, महावीर घाट स्थित शिवालय, जगदीशपुर व विजयीपुर स्थित शिव मंदिर, कदम चौराहा स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढ़ा गांव स्थित शिव मंदिर, गोरथाना पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंचमंदिर, अगरसंडा स्थित शिव मंदिर, देवकली स्थित परिखरा स्थित शिव मंदिर,
विज्ञापन


विमलेश्वर नाथ मंदिर, कारो में कामेश्वर धाम, छितौनी में छितेश्वर नाथ, असेगा में शोकहरण नाथ, बांसडीह के सैदनाथ, हनुमानगंज के मद्देश्वर नाथ, रामगढ़ के भीमेश्वर नाथ, रतसर के घनेश्वर नाथ, सिकंदरपुर के कटमुक्तेश्वर धाम,  रसड़ा के लखनेश्वर डीह, श्रीनाथ मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मुक्तेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, बांसडीहरोड स्थित बाबा बालखंडी नाथ, जिगिरसड़ स्थित सिद्धेश्वर नाथ, नवरतनपुर के दुखभंजन नाथ,

शिवपुर दीयर स्थित नई बस्ती बाबा हरिहर नाथ, जनाड़ी में बालखंडी नाथ, अखार में बुढ़वा शिव मंदिर, नगवा में नागेश्वर नाथ व बाबा गरीबा नाथ, भड़सर में शोकहरण शिव मंदिर आदि शिवालयों में बाबा के भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध, पुष्प व मिष्ठान चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।

इस दौरान घंट-घड़ियाल एवं हर-हर महादेव व बोलबम के जयकारे से शिवालय प्रांगण गूंज उठे। महाशिवरात्रि पर्व पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जिले के प्रमुख शिवालयों में उमड़ पड़ी। श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से बाबा अड़भंगी का पूजन-अर्चन किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख शिवालयों में महिला व पुरुष पुलिस मुस्तैद रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें