औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को संगठन कार्यालय पर हुई। जिसमें जनपद में हो रहीं चोरियां, लूट और छिनैती की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान व्यापारियों ने सहतवार के एसओ को स्थानांतरित करने की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रयाग चौहान ने कहा कि एक अगस्त को सहतवार थाना के सहतवार टैक्सी स्टैंड, छाता रोड पर सिटी कान्वेंट स्कूल के सामने स्थित सौरभ बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें पीड़ित ने दो अगस्त को थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी। कहा कि सहतवार पुलिस ने 22 हजार रुपये के स्थान पर एक हजार तथा आठ सौ रुपये के स्थान पर एक सौ रुपये की चोरी दिखाया है।
इससे प्रतीत हो रहा है कि पुलिस अपराधियों की मदद करने में लगी हुई है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि व्यापारियों के साथ प्रदेश और जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ी है। जिससे व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग किया कि थानाध्यक्ष कुंवर कंचन सिंह का स्थानांतरण किया जाय। अन्यथा व्यापारी मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अशफाक अहमद, रमेंद्र वर्मा, मोहनीश गुप्ता, अमीर चंद्र गुप्ता, लल्लन प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद गुप्ता ने किया।