फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गोदामों में हुई चावल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भले ही केंद्र सरकार दो जून की रोटी मुहैया कराने के लिए इन दिनों गरीबों में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कर रही हो, लेकिन विपणन विभाग की कारस्तानी से सरकार की यह महत्वाकांक्षी जिले में अधर में लटकी है। इसके चलते अब तक जनपद के करीब 27 फीसद पात्र कार्ड धारकों में ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन वितरित हो सका है और जिला अब भी प्रदेश में 67 वें स्थान पर है। जबकि शुक्रवार को योजना के तहत वितरण का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लॉकों में स्थित विपणन विभाग के गोदाम पर कार्ड धारकों में बांटने के लिए चावल ही उपलब्ध नहीं है। जबकि योजना के तहत पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को प्रति यूनिट तीन किग्रा गेंहू और दो किग्रा चावल वितरित किया जाता है। इसके अलावा अन्त्योदय कार्ड धारकों में 20 किग्रा गेंहू व 15 किग्रा चावल का वितरण किया जा है। लेकिन जिले के सीयर, नगरा, मनियर, गड़वार और बांसडीह विकास खंडों में स्थित विपणन विभाग के गोदामों में बीते एक सप्ताह से चावल का स्टॉक निल है, जिससे कोटेदारों के समक्ष विकट चुनौती उत्पन्न हो गई है कि आखिर वो कैसे योजना के तहत लाभार्थियों में राशन का वितरण करें।
विज्ञापन

----
कुछ समय पूर्व कुछ गोदामों पर चावल की किल्लत हुई थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है। फिलहाल चावल की कोई कमी नहीं है।
अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें