रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारे सलेमपुर विधानसभा के विधायक व प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम एक दिन भी प्रचार करने के लिए सलेमपुर में कहीं नहीं निकलीं। अपने लोगों को लगा करके सुनियोजित तरीके से मेरा विरोध कराया और जहां पर उनके कुछ लोग हैं उन्होंने हमें हराने का काम किया।
कुशवाहा ने कहा कि हम समझते हैं कि लगभग 3500 वोट से हराने में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय और सलेमपुर विधायक विजय लक्ष्मी गौतम का हाथ है। हमें हराने में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव की पूरी टीम लगी थी। हमारा चले तो एक क्षण भी इस आदमी को जिलाध्यक्ष न रहने दूं। इस पर पार्टी को निर्णय लेना चाहिए।
कहा कि वह पांच साल तक विधायक रहे और वो सिर्फ एक वर्ग विशेष और अपनी जाति के लोगों का काम करते रहे। वहां ब्राह्मण, ठाकुर, वर्मा, चौहान, सहित अन्य जाति के लोगों को प्रताड़ित किया। कहा कुछ भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, पता नहीं उनको क्या घुट्टी पिलाई है उनको जिलाध्यक्ष बना दिया।