गंगा दशहरा पर रविवार को बलिया, सोनभद्र, बनारस और मिर्जापुर में स्नान के दौरान 18 लोग डूब गए। इनमें से पांच के शव मिले हैं। मृतकों में दो सगी और दो ममेरी बहनें भी हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर नहाते समय एक किशोरी गंगा में डूब गई। वहीं, उसपार विहार में चार युवक गंगा नदी में नहाते समय सेल्फी लेने के चक्कर में डूब गए। दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर लालगंज की कुमारी अंशु पुत्री स्व फिरंगी यादव अपनी मां और बहन के साथ गंगा स्नान करने गई थी।
नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। उसी घाट के सामने दूसरे छोर पर विहार की साइड में बिहिया थाना क्षेत्र के वारा खरौनी गांव के चार युवक रामजी (18), सोनू यादव (20), रीशू (19), दीपू (17) सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए और ड्ब गए। देर शाम तक इनकी तलाश चलती रही।