फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई किशोरी से दरिंदगी: बलिया में दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एफआईआर के बाद गिरफ्तार

Tue, 23 Nov 2021 03:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पुलिस ने सोमवार देर शाम दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम शौच करने जा रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंच कर अपने परिवारवालों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पुलिस ने सोमवार देर शाम दो युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी किशोरी अपने घर से रविवार की देर शाम शौच के लिए गई थी। इसी बीच पहले से ही योजना बनाए मनबढ़ युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिवार वालों को अपनी आपबीती बताई। इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी।

नामजद तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें