फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवानी मंडी में लूट: हथियार के बल पर फाइनेंस कंपनी से एक लाख 75 हजार ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 23 Nov 2021 12:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)
विज्ञापन
सिवानी मंडी में फाइनेंस कंपनी की शाखा में लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिवानी मंडी में राजगढ़ रोड पर एक फाइनेंस कंपनी में सोमवार की देर रात पांच-छह बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब एक लाख 75 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने जाते समय वहां मौजूद कर्मचारियों के फोन भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंशियल एलकोजन लिमिटेड की सिवानी में राजगढ़ रोड पर ऑटो मार्केट में अपनी ब्रांच खुली है। ब्रांच में कंपनी लोगों को सामूहिक लोन देकर ब्याज समेत अपनी राशि प्रतिदिन एजेंट्स के माध्यम से इकट्ठा करती है। सोमवार देर शाम सभी एजेंट अपना-अपना कैश गिन रहे थे। तभी अचानक से पांच-छह बदमाश हथयारों समेत ऑफिस में आ धमके और चाबी मांगी। 

आरोपियों ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखा कैश से भरी सेफ उठा ले गए। उसमें लगभग पौने दो लाख रुपये थे। जाते समय बदमाशों ने प्रमोद, राजेश, प्रियांशु के मोबाइल व टैब भी ले गए। सभी बदमाश सिल्वर कलर की आई-20 गाड़ी में बैठकर फरार हुए हैं। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें