फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से बारिश ने दी राहत, कई इलाकों में चलीं तेज हवाएं

विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बीच हो रही बारिश। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उमस भरी गर्मी व गर्म हवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर में तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक तक पहुंच चुका है। लेकिन रविवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत दी। रुक-रुक आसमान में बादल छाने व कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

गर्मी इस बार लोगों को खूब बेहाल कर रही है। आलम यह है कि सुबह होने के बाद सूरज के निकलते ही उमसभरी गर्मी का एहसास होने लगता है। जैसे जैसे दिन चढ़ता है तैसे-तैसे गर्मी भी अपना रंग दिखाना शुरु कर देती है। दोपहर में तो तीखी धूप के बीच गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर देती हैं। तेज उमस भरी गर्मी व चिलचिलाती धूप के कारण बाजारों में भी आम दिनों के सापेक्ष भीड़ कम हो जा रही है। उधर, रविवार को दिनभर रुक-रुक आसमान बादल छाए और कई इलाकों में आंधी भी चली। इस दौरान कहीं बूंदाबादी तो कहीं तेज बारिश हुई, इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलीं। तेज हवाओं के कारण सोहांव ब्लॉक के कई गांवों की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें