फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आएगा प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए होने वाली परीक्षा में टर्म-1 का पेपर और ओएमआर शीट ऑनलाइन भेजेगा। दोनों का प्रिंट आउट स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीबीएसई ऐसा कर रहा है।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने टर्म-1 की परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। परीक्षाएं 45 से 50 दिनों तक चलेंगी। 16 नवंबर से 12वीं और 17 से 10वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाएं 90 मिनट की होंगी, जो बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगी। इस दौरान छात्रों को अपने उत्तर को ओएमआर शीट पर भरना होगा। वहीं, टर्म-टू की परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें लघु और दीर्घ दोनों तरह के सवाल हो सकते हैं। सर्दी को देखते हुए परीक्षा 10:30 के बजाय 11:30 बजे से शुरू होगी। डेढ़ घंटे की परीक्षा में पेपर पढ़ने के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। जिले में परीक्षा केंद्र के लिए बोर्ड ने 22 केंद्र निर्धारित किए हैं। किसी भी केंद्र पर 300 से अधिक विद्यार्थियों की संख्या नहीं होगी। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इस संबंध में बोर्ड ने शिक्षकों को परीक्षाओं के आयोजन, मूल्यांकन के लिहाज से प्रशिक्षण देने का फैसला किया है।
बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो टर्म में कराई जानी है। टर्म एक की परीक्षा को विद्यार्थियों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी सूरत में दूसरे टर्म की परीक्षा नहीं होती है तो टर्म एक के आधार पर ही परिणाम घोषित किया जाएगा। - हर्ष श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष, सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें